Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश नौतनवा इंटर कॉलेज ने लक्ष्मीपुर को 8 विकेट से हराया: टीम फाइनल...

नौतनवा इंटर कॉलेज ने लक्ष्मीपुर को 8 विकेट से हराया: टीम फाइनल में पहुंची, सुधांशु बुमराह मैन ऑफ द मैच चुने गए – Nautanwa Inter College Cricket Match

महराजगंज के नौतनवा इंटर कॉलेज परिसर में अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्रिकेट मैच खेला गया। नौतनवा इंटर कॉलेज ने मॉडर्न एकेडमी लक्ष्मीपुर को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

.

टॉस जीतकर मॉडर्न एकेडमी लक्ष्मीपुर ने पहले बल्लेबाजी की और 9.5 ओवर में 91 रन बनाए। जवाब में नौतनवा इंटर कॉलेज ने 92 रन का लक्ष्य 6.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

सुधांशु बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच का उद्घाटन अलंकृता मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया और उनका उत्साह बढ़ाया।

इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, गणमान्य लोग और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। अनुज यादव, अरविंद मौर्य और कार्तिक सहानी ने अंपायर की भूमिका निभाई। समीर गौड़ स्कोरर रहे।