मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का सख्त निर्देश दिया गया है। मुंबई पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा जारी इस नोटिस के बाद फिल्म जगत और राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।
विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर बड़ा एक्शन
अभिनेता इमरान खान ने मुंबई के ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था।
वीजा नियमों और इमिग्रेशन एक्ट का उल्लंघन
मुंबई पुलिस के अनुसार, अमेरिकी नागरिकता होने के कारण इमरान खान के पास भारतीय नागरिकता नहीं है। एक विदेशी नागरिक होने के नाते भारत में किसी भी राजनीतिक विरोध प्रदर्शन या सभा में भाग लेना वीजा शर्तों और इमिग्रेशन एक्ट (प्रवासन अधिनियम) की संबंधित धाराओं का सीधा उल्लंघन है। इसी आधार पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का नोटिस थमाया गया है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
और पढ़ेंभारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























