श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक में शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की माता हैं, जिन्हें स्कंद के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें ममता, प्रेम और करुणा का प्रतीक माना जाता है। मां स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं। उनकी दो भुजाओं में कमल के फूल होते हैं, जबकि एक हाथ से वे भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। माता की गोद में बाल स्वरूप भगवान स्कंद विराजमान रहते हैं और उनका वाहन सिंह है। उनकी पूजा से भक्तों को सुख, शांति, समृद्धि और संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है। जमुनहा क्षेत्र में नवरात्रि को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› जमुनहा में लक्ष्मण-मेघनाद महासंग्राम का मंचन:दुर्गा पूजा समिति ने कन्या प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में कराया आयोजन, उमड़ी भीड़ › पुलिस ने दुर्गा पंडालों में दी महिला सुरक्षा की जानकारी:बलरामपुर में साइबर ठगी और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया › इटवा पुलिस ने छात्राओं-महिलाओं को किया जागरूक:मिशन शक्ति के तहत इमैनुएल मिशन जूनियर हाईस्कूल में दी सुरक्षा कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी › ई-रिक्शा की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल:कटहरी बाजार में खरीदारी करने जा रही थी, सिर और हाथ में चोटें“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























