महराजगंज में पकड़ी रेंज की जगपुर वन चौकी के तहत राजगढ़ समय माता मंदिर के पास रोहिन नदी के पश्चिमी हिस्से में कथित अवैध खनन की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय ट्रैक्टर-ट्रालियां नदी में उतरकर बालू और मिट्टी निकालती हैं।
.
ग्रामीणों के मुताबिक, रातभर वाहनों की आवाजाही होती है। उन्होंने इस पर निगरानी और कार्रवाई को लेकर वन विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि खनन से नदी के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से रात में औचक जांच कराने, बालू लदे वाहनों की जांच करने और नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में खनन विभाग के मुख्य अधिकारी अजीत कुमार से फोन पर बात की गई। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
















