Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश जाली नोटों और संदिग्ध लेन-देन पर बढ़ेगी निगरानी: डीएम ने दिए कार्रवाई...

जाली नोटों और संदिग्ध लेन-देन पर बढ़ेगी निगरानी: डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश, सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी रोकने के लिए प्रशासन सतर्क – Shravasti Border Security Alert

श्रावस्ती में सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी, जाली नोटों के प्रसार और संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बॉर्डर एरिया से संबंधित बैठक में जिलाधिकारी

.

सीमा पार लेन-देन पर रखी जाएगी नजर

डीएम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध सामानों के आवागमन पर कड़ी नजर रखने और जाली करेंसी के प्रसार को रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमा पार होने वाले बैंक ट्रांजैक्शन और संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों की निगरानी करने को कहा। संदिग्ध लेन-देन की जानकारी संबंधित वित्तीय संस्थानों और जांच एजेंसियों से साझा कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

अवैध मदरसों का होगा सत्यापन

बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध संगठनों और गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ अवैध मदरसों का सत्यापन कराने पर जोर दिया गया। डीएम ने नो मेंस लैंड में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सड़क और नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर

डीएम ने सीमा क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त रखने और नेटवर्क की समस्या दूर करने के लिए संबंधित विभागों को प्रस्ताव जल्द भेजने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बॉर्डर एरिया में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाकर काम करने पर भी जोर दिया गया।