शनिवार रात श्रावस्ती के जमुनहा बाजार स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में श्री माँ दुर्गा पूजा समिति ने लक्ष्मण-मेघनाद महासंग्राम की लीला का मंचन किया। इसे देखने के लिए देर रात तक सैकड़ों लोग जुटे रहे। लीला में दिखाया गया कि रावण के पुत्र मेघनाद ने अपनी मायावी शक्तियों से युद्ध किया। उसने अदृश्य होकर वानर सेना पर नागास्त्र चलाया, जिससे पूरी सेना और लक्ष्मण मूर्छित हो गए। इसके बाद मेघनाद ने शक्ति बाण से लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। जामवंत के कहने पर हनुमान वैद्य सुषेण को लाए। वे हिमालय से संजीवनी बूटी वाला द्रोणागिरि पर्वत उठा लाए, जिससे लक्ष्मण के प्राण बचे। आखिर में लक्ष्मण ने भगवान राम का स्मरण कर मेघनाद का वध किया। इस दौरान पंडाल में “जय श्री राम” के नारे लगे। कार्यक्रम के अंत में माँ दुर्गा की महाआरती की गई।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बेनीडिहवा प्रधान पुरवा में शारदीय नवरात्रि धूमधाम से मनाई:मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि › बलरामपुर में जादूगर मिस्टर इंडिया ने बच्चों को किया जागरूक:बेटी बचाओ, बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसे मुद्दों पर दी जानकारी › प्राथमिक विद्यालय से सिलेंडर और चावल चोरी:कादिराबाद में प्रधानाध्यापक ने दी शिकायत, पुलिस जांच में जुटी › किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता:मां की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























