Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सिरसिया ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह ने की दुर्गा पूजा:लक्ष्मणपुर मोतीपुर कला में...

सिरसिया ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह ने की दुर्गा पूजा:लक्ष्मणपुर मोतीपुर कला में नवरात्रि के पांचवें दिन, कई लोग रहे मौजूद

0
8
सिरसिया ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह ने की दुर्गा पूजा:लक्ष्मणपुर मोतीपुर कला में नवरात्रि के पांचवें दिन, कई लोग रहे मौजूद

आज सिरसिया ब्लॉक के लक्ष्मणपुर मोतीपुर कला में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान नवरात्रि के पांचवें दिन पूजा अर्चना की गई। सिरसिया ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह पंडाल पहुंचे और माता रानी की पूजा की। कार्यक्रम की शुरुआत मंगल आरती के साथ हुई। प्रमुख अमित सिंह ने मंदिर में माथा टेका और माता जी को चुनरी भेंट की। दुर्गा पूजा महोत्सव के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने प्रमुख का स्वागत किया। इस अवसर पर लालपुर अयोध्या के प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र नाथ मिश्रा, पूर्व प्रधान सांभर पुरवा सुमित पांडे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बबलू त्रिपाठी और प्रशांत पांडे भी मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी ने बताया कि आज माता का पांचवां स्वरूप है। उन्होंने सभी भक्तों के कुशल रहने की प्रार्थना की। बच्चे, बूढ़े और महिलाएं भी आरती में शामिल हुए।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat