बहराइच के चफरिया गांव में 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल की। कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर ‘डी’ समवाय निशानगाड़ा ने यह कार्यक्रम किया। इसमें ग्रामीणों को आग लगने पर बचाव के तरीके, आग बुझाने और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। एसएसबी जवानों ने घरेलू गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल, गैस रिसाव पर सावधानी और आग बुझाने के व्यावहारिक तरीके सिखाए। मॉकड्रिल से लोगों को आपात स्थिति में समझदारी से काम लेने के लिए जागरूक किया गया। आग से झुलसे व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने और तुरंत मदद पहुंचाने का महत्व भी समझाया गया। समय पर कदम उठाने से जान-माल का नुकसान कम होता है। इस मौके पर एसएसबी के प्रदीप सिंह, त्रिलोक सिंह, गगन सिंह, श्याममोहन और ग्रामीण गुड्डू, सुरेश, आफाक, सूर्यप्रकाश, बनारसी, लाल बहादुर, सुनीता, रानी, सुबदा, सुंदर मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नवरात्रि पर अमड़ी पुल के पास सघन चेकिंग:पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली, बिना हेलमेट और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर कार्रवाई की बात कही › बस्ती में महिला किसान दिवस का आयोजन:147 महिला किसानों को आधुनिक खेती और कृषि आधारित व्यवसाय की जानकारी दी गई › बहराइच में मारपीट के मामले में 7 साल की सजा:ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत फैसला; पुराने विवाद में महिला से लाठी-डंडों से मारपीट का मामला › कृष्ण-सुदामा की मित्रता की लीला ने मोहा मन:जमुनहा में प्रेम और सच्ची दोस्ती का दिया संदेश, भावुक हुए श्रद्धालु“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























