Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बहराइच-गोंडा मार्ग पर हादसा,...

स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बहराइच-गोंडा मार्ग पर हादसा, बच्चों को लेकर जा रही थी बस

0
0
स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बहराइच-गोंडा मार्ग पर हादसा, बच्चों को लेकर जा रही थी बस

बहराइच-गोंडा मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार रामदेव यादव (40) की मौत हो गई। हादसा पयागपुर थाना क्षेत्र के इंद्रापुर के पास हुआ। रामदेव विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के शेखापुर देवरिया के रहने वाले थे। टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चों को लेकर जा रही थी बस जानकारी के अनुसार, स्कूली बस बच्चों को लेकर जा रही थी। इंद्रापुर के पास बस और रामदेव यादव की बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में रामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पयागपुर थाना प्रभारी दीपक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल रामदेव को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat