Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के युवक की बेंगलुरु में मौत:परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद...

श्रावस्ती के युवक की बेंगलुरु में मौत:परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद मांगी

0
1
श्रावस्ती के युवक की बेंगलुरु में मौत:परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद मांगी

श्रावस्ती के तहसील इकौना क्षेत्र के कोलाभार मजगवां के कुट्टिहार पुरवा निवासी आजाद अली (18-20 वर्ष) की बेंगलुरु में अचानक मौत हो गई। इस खबर से परिवार और गांव में मातम छा गया है। आजाद अली करीब तीन महीने पहले अपने परिवार का पेट पालने के लिए बेंगलुरु मजदूरी करने गए थे। उनकी अचानक मौत की खबर से परिवार सदमे में है। देर रात उनका शव गांव पहुंचा, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। युवक की मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। पीड़ित परिवार ने सरकार और प्रशासन से आर्थिक मदद मांगी है, ताकि इस मुश्किल समय में उन्हें सहारा मिल सके।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat