भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद गजेंद्र सिंह पटेल बस्ती के तेलियाजोत स्थित हरीश द्विवेदी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने माताजी के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और परिवार से मिलकर संवेदनाएं जताईं। इस दौरान कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग भी आवास पर पहुंचे। सभी ने दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि दी और परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। श्रद्धांजलि देने वालों में मध्य प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजीव पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह, माध्यमिक उप शिक्षा निदेशक ओपी त्रिपाठी, लखनऊ के एसीपी विकास पांडेय सहित कई अन्य गणमान्यजन भी शामिल थे। हरीश द्विवेदी के परिवार ने संवेदना व्यक्त करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› जोगिया-CHC में अवैध रूप से रह रहे कर्मियों को नोटिस:चिकित्सा अधिकारी ने आवास खाली करने को कहा, पहले भी जारी हुए थे नोटिस › बुद्ध के ननिहाल देवदह में गूंजा 'बुद्धं शरणं गच्छामि':विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए भिक्षुओं ने स्तूप की परिक्रमा कर प्रार्थना की › मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए लगेंगे कैंप:17 और 24 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मिलेगी सुविधा › शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन हुई विशेष पूजा:जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मां कूष्मांणा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















