बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र में केला बेचकर लौट रहे तीन युवकों के साथ कथित मारपीट और नकदी व सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित पक्ष पर ही पुलिस कार्रवाई किए जाने के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार दोपहर बेहड़ा चौराहा स्थित अटल उद्यान के पास पीड़ित परिवार के समर्थन में सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठ गए और निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ललुही गांव निवासी शिवकेश सिंह ने थानाध्यक्ष खैरीघाट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पुत्र दिलीप सिंह, गोपाल सिंह और अंगद सिंह एक दिन पूर्व इटहा चौराहे से केला बेचकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि गोकुलपुर मोड़ के पास चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतारकर युवकों के साथ मारपीट की गई।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरो ने युवकों के पास मौजूद करीब 25 हजार रुपये की नकदी और लगभग 10 ग्राम सोने की चेन छीन ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की। “पीड़ित पक्ष पर कार्रवाई के आरोप से बढ़ा आक्रोश” पीड़ित परिवार का आरोप है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उनके ही पक्ष के लोगों को मुल्जिम बना दिया और हिरासत में ले लिया। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बेहड़ा ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ बुल्लू के नेतृत्व में सैकड़ों लोग बेहड़ा चौराहा स्थित अटल उद्यान के पास धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। “मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक, जांच का दिया भरोसा” धरना-प्रदर्शन की सूचना पर खैरीघाट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति संभालने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पथार खुर्द गांव निवासी चौकीदार प्यारे लाल विश्वकर्मा की तहरीर पर एक दिन पूर्व तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का अभियोग दर्ज किया गया है। गुरुवार को दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अब निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं। दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों के बीच ग्रामीण निष्पक्ष जांच और न्यायसंगत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› जोगिया-CHC में अवैध रूप से रह रहे कर्मियों को नोटिस:चिकित्सा अधिकारी ने आवास खाली करने को कहा, पहले भी जारी हुए थे नोटिस › बुद्ध के ननिहाल देवदह में गूंजा 'बुद्धं शरणं गच्छामि':विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए भिक्षुओं ने स्तूप की परिक्रमा कर प्रार्थना की › मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए लगेंगे कैंप:17 और 24 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मिलेगी सुविधा › शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन हुई विशेष पूजा:जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मां कूष्मांणा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















