सुजीत कुमार | बलरामपुर13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बलरामपुर में दिव्यांगजनों के लिए सहारा ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई राह खोलने की पहल। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से अब 15 दिव्यांगजनों के लिए रोजमर्रा का सफर आसान होगा। वे शिक्षा, रोजगार और अन्य जरूरी कामों के लिए पहले से अधिक सहजता के साथ आवागमन कर सकेंगे।
गुरुवार को डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने नील कोठी के समीप स्थित बचपन डे केयर सेंटर का गुरुवार दोपहर 1:30 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 15 पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं।

बलरामपुर में 15 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दी गई।
वहीं, डीएम ने केंद्र में बच्चों की शिक्षा, देखभाल, पोषण और उपलब्ध सुविधाओं की हकीकत भी परखी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों से बातचीत कर उनकी शैक्षिक गतिविधियों और सीखने की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षण व्यवस्था और उपलब्ध संसाधनों का जायजा लेते हुए शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बच्चों की विशेष जरूरतों के अनुरूप शिक्षा देने के निर्देश दिए।

बलरामपुर में 15 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दी गई।
डीएम ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा और क्षमताओं की कमी नहीं होती। जरूरत उन्हें उचित मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और अनुकूल वातावरण देने की है। उन्होंने बच्चों के मानसिक, सामाजिक और शैक्षिक विकास के साथ उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
डीएम और सीडीओ ने केंद्र में बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता और वितरण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। केंद्र परिसर में साफ-सफाई और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने पर भी जोर दिया।

बलरामपुर में 15 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दी गई।
मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। डीएम ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सम्मानजनक जीवन के अवसर उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित केंद्र के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















