महराजगंज में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। श्यामदेउरवां पुलिस ने गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को अमवा चौराहा के पास से आरोपी को पकड़ा। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार युवक की पहचान अमर साहनी (22) के रूप में हुई है। वह भिटौली थाना क्षेत्र के भिटौली गांव, टोला मटडिहवा का रहने वाला है। श्यामदेउरवां थाने में उसके खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत केस नंबर 273/26 दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई। पुलिस टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सदर के क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम और थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ा। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में सब-इंस्पेक्टर आकाश कुमार, हेड कांस्टेबल संजय सिंह और हेड कांस्टेबल शंभू यादव शामिल थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› श्रावस्ती में SSB का 20 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा:30 ग्रामीणों को मिला रोजगारपरक हुनर, 15 युवाओं को सोलर टेक्नीशियन का प्रशिक्षण › एसएसबी ने भगवानपुर कोड़र में नशा मुक्ति कार्यक्रम किया:ग्रामीणों को नशे के नुकसान बताए, स्वस्थ समाज बनाने की अपील › सिद्धार्थनगर के राप्ती नदी में कूदे युवक का शव मिला:दो दिन की तलाश के बाद बिमौवा बुजुर्ग के पास मिला, परिवार में मातम › मदनपुरा के प्रिंस ने बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बाजी मारी:सिंहपुर में हुई न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता, कबड्डी-खो-खो में सिंहपुर चैंपियन“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















