जय प्रकाश | सर्रा कलां (मोतीपुर), बहराइच11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बहराइच के लालपुर चंदाझार गांव में शारदीय नवरात्रि के मौके पर कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मां समय स्थान मंदिर से शुरू हुई, जिससे नवरात्रि उत्सव का शुभारंभ हुआ।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। पारंपरिक कपड़ों में सजी महिलाएं, बच्चे और ग्रामीण जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
यात्रा गांव के खेतों से होते हुए नदी तट तक पहुंची। वहां से जल भरकर माता के दरबार में लाया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, यह कलश यात्रा 5 दिवसीय नवरात्रि आयोजन की शुरुआत है। अगले 5 दिनों तक मां समय स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना, हवन और भजन-कीर्तन किया जाएगा।


“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
























