Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख ने पंडालों में पहुंचकर की सुख-समृद्धि की कामना:गैंड़ास बुजुर्ग के...

ब्लाक प्रमुख ने पंडालों में पहुंचकर की सुख-समृद्धि की कामना:गैंड़ास बुजुर्ग के ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी ने कई गांवों में किए दर्शन

0
8
ब्लाक प्रमुख ने पंडालों में पहुंचकर की सुख-समृद्धि की कामना:गैंड़ास बुजुर्ग के ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी ने कई गांवों में किए दर्शन

विकासखंड गैंड़ास बुजुर्ग के ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी ने उतरौला क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थापित मां दुर्गा के पंडालों में दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। ब्लाक प्रमुख ने इटई रामपुर बशीर डीह, रामपुर अहिरनडीह, धुसवा के कोदई गुप्त मंदिर, छोटका घुसवा, हाजी जाफर डीह, इर्खरामपुर खास, कचला चौराहा, गद्दीपुर, झंडे नगर चौराहा, बरगदही, बैश्यडीह और चेतियावा मंदिर सहित कई स्थानों पर मां दुर्गा के दर्शन किए। पंडालों में मौजूद श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से माता रानी की आराधना की। इस मौके पर राकेश तिवारी ने कहा कि नवरात्र का पर्व हमें श्रद्धा, भक्ति और आपसी सद्भाव की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान गौरी शंकर यादव, अर्जुन यादव, राम सुरेश, कृपाल यादव, झिनकन यादव, शुभम् यादव, विश्वनाथ प्रजापति, अरुण साहू, राम भवन प्रजापति, विजय गुप्ता, सालिक राम मौर्या, काशी राम, चेतन यादव और शिव कुमार समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat