सिद्धार्थनगर के जोगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने अस्पताल के उन कर्मियों को नोटिस दिया है, जो बिना अनुमति के सरकारी आवासों में रह रहे हैं। उनसे आवास खाली करने को कहा गया है। CHC जोगिया में डॉक्टरों और कर्मियों के लिए तीन तरह के आवास बने हैं। इनमें टाइप-1 और टाइप-2 इमरजेंसी ड्यूटी वालों के लिए हैं, जबकि टाइप-3 आवास चिकित्सा अधिकारी और फार्मासिस्ट के लिए हैं। हालांकि, कई अस्पताल कर्मी सालों से टाइप-3 आवासों में रह रहे हैं। इससे पहले भी चिकित्सा अधिकारियों ने ऐसे नोटिस जारी किए थे, लेकिन उनका कोई असर नहीं हुआ था। अब 15 दिन पहले फिर से नोटिस जारी किया गया है। सरकारी आवास में रह रहे प्रवीण से इस बारे में बात नहीं हो पाई। वहीं, स्टाफ नर्स शांति वर्मा ने बताया कि उन्हें नोटिस मिल गया है। डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि आवास खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है। लोगों को अपनी व्यवस्था करने और नियमों के हिसाब से आवास खाली करने का समय दिया गया है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› शिवनगर डिडई पुलिस ने आबकारी मामले में वारंटी को गिरफ्तार:आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय भेजा › दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले बिजली विभाग का एक्शन:नवरात्रि-दशहरा पर हादसों का खतरा टालने में जुटा विभाग, सिसवा के मीर शिकारी टोला में दुरुस्त की गई बिजली व्यवस्था › बभनान स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 पर छाजन का काम शुरू:गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को धूप-बारिश से मिलेगी राहत › रामलीला में अहिल्या उद्धार,गंगा अवतरण और सीता उत्पत्ति का मंचन:मिहींपुरवा में श्री रामलीला ट्रस्ट ने किया भावपूर्ण आयोजन“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















