नौतनवा तहसील के बनरसिहा कला स्थित गौतम बुद्ध के ननिहाल देवदह में गुरुवार को बौद्ध सम्मेलन का दूसरा दिन था। इस दौरान देश-विदेश से आए बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने प्राचीन बौद्ध टीले पर स्तूप की परिक्रमा कर पूजा की। पूरे देवदह परिसर में ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ के नारे गूंज उठे। भिक्षुओं ने विश्व शांति, मानव कल्याण और सभी प्राणियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कपिलवस्तु से आए भंते अमित प्रिय ने बौद्ध धर्म को ध्यान, ज्ञान और दया का रास्ता बताया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं आज भी बहुत अहम हैं। भंते अमित प्रिय ने पंचशील सिद्धांतों पर जोर दिया। इनमें हिंसा, चोरी, दुराचार, झूठ और मादक पदार्थों से दूर रहना शामिल है। कार्यक्रम का संचालन देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने किया। इस मौके पर कई बौद्ध धर्मावलंबी भी मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बभनान स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 पर छाजन का काम शुरू:गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को धूप-बारिश से मिलेगी राहत › रामलीला में अहिल्या उद्धार,गंगा अवतरण और सीता उत्पत्ति का मंचन:मिहींपुरवा में श्री रामलीला ट्रस्ट ने किया भावपूर्ण आयोजन › श्रावस्ती में शिक्षक निर्वाचन पर मतदान केंद्रों पर होगी वीडियोग्राफी:पोलिंग वाहनों में लगेंगे GPS, डीएम ने जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ की बैठक › बलरामपुर के भीरवपुर में दुर्गा पूजा पर कुश्ती दंगल होगा:21-22 अक्टूबर को क्षेत्रीय पहलवान दिखाएंगे दम, विजेताओं को नकद इनाम मिलेगा“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























