Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Bahraich Saryu River Drowning | NDRF Search Operation Continues

Bahraich Saryu River Drowning | NDRF Search Operation Continues

0
5
झिंगहा घाट पर छह दिन से चल रही बच्चे की तलाश, अब तक कोई सुराग नहीं। - Dainik Bhaskar

अनुराग पाठक | बहराइच15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

झिंगहा घाट पर छह दिन से चल रही बच्चे की तलाश, अब तक कोई सुराग नहीं।

बहराइच के झिंगहा घाट पर सरयू नदी में डूबे 11 साल के युवराज उर्फ शौर्य का छठे दिन भी पता नहीं चल सका है। वाराणसी से आई NDRF की 30 जवानों की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र के वशीरगंज मोहल्ला निवासी अर्जुन बाजपेयी का बेटा युवराज शुक्रवार दोपहर मोहल्ले के दो अन्य किशोरों के साथ झिंगहा घाट गया था।

दोपहर करीब 2 बजे वह नदी में उतर गया और गहरे पानी में डूब गया। युवराज के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही परिवार में दुख छा गया।

स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू

नगर कोतवाली पुलिस और रामगांव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की थी, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में NDRF की टीम सोमवार को पहुंची थी। 6 दिन बीत जाने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग न मिलने से परिवार की उम्मीदें टूट रही हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat