इटवा क्षेत्र के सुहेलवा गांव में गुरुवार को हिन्दू युवा वाहिनी ने मां दुर्गा पंडाल में फलाहार कार्यक्रम किया। इस दौरान सामाजिक समरसता और हिन्दू एकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री संजय मिश्र, श्रीरामजानकी गुरुकुल के आचार्य वृजेश पाठक, सुनील श्रीवास्तव, डॉ. प्रेम गुप्ता, संतोष चौधरी, रामधीरज यादव, आशीष मिश्र, रामप्रीत यादव, सरोज कुमार गुप्ता, संजय कन्नौजिया, बाबूलाल गुप्ता, शिव कुमार गौरत, राजरतन गौतम, सोनू विश्वकर्मा और धर्मराज यादव शामिल हुए। संजय मिश्र ने कहा कि नवरात्रि आस्था और नारी सम्मान का पर्व है। उन्होंने हिन्दू युवा वाहिनी को सेवा, संस्कार और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की प्रेरणा बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जरूरतमंदों की सहायता करने, महिलाओं का सम्मान करने और समाज की बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं के चरित्र और समाज के प्रति उनके व्यवहार में होती है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बढ़नी में सपा नेता ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया:लोगों ने नेताओं और अधिकारियों के प्रति गुस्सा जताया, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने आते हैं › एस एस इंटर कॉलेज में छात्रों को मिशन शक्ति और:सिंदुरिया थाने के एसएचओ ने महिला सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव बताया › गायघाट उपचुनाव में रेनू देवी ने पूजा अग्रहरि को हराया:65 वोटों से जीत दर्ज कर बनीं वार्ड नंबर 7 की नई सभासद › रामनगर गुलरिया के निबिया में निकला कोबरा सांप:हर्षित सिंह के घर मचा हड़कंप, लोगों में दहशत के बाद सतर्कता की अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























