नगर पंचायत गायघाट के वार्ड नंबर सात, बाबा चेतनदास नगर में सभासद पद के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। मतगणना में रेनू देवी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पूजा अग्रहरि को 65 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। उनकी जीत के साथ ही वार्ड को नया सभासद मिल गया। उपचुनाव में दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबले को लेकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता बनी हुई थी। मतदान के बाद मतपेटियों में बंद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज मतगणना के दौरान हुआ। रेनू देवी की जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। गौरतलब है कि वार्ड नंबर सात में सभासद पद रिक्त होने के कारण उपचुनाव कराया गया था। मंगलवार को हुए मतदान में कुल 870 मतदाताओं में से 498 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस प्रकार वार्ड में 57.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। चुनाव जीतने की खुशी पर लवकुश चौधरी ने अपनी भाभी रेनू देवी के साथ समर्थकों संग जश्न मनाया। डीजे पर नाच-गाना और मिठाई बांटी गई। मौजूद समर्थकों में धर्मेंद्र पासवान, शहाबुद्दीन राइन, सुरेश सोनकर, रामकृपाल उर्फ गुड्डू, जितेंद्र जायसवाल, रिंकू पांडेय, मुरली मोदनवाल, जितेंद्र मोदनवाल, राहुल अग्रहरि, कन्हैया लाल अग्रहरि, राकेश चौधरी, विजय यादव, अब्दुल कलाम, घनश्याम चौधरी, गोपाल चौधरी, अरविंद अग्रहरि, विनय अग्रहरि, प्रवीण अग्रहरि सहित तमाम समर्थक शामिल थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कप्तानगंज में ऑटो-ट्रैक्टर की टक्कर:काली माता मंदिर के सामने हुआ हादसा, महिला मंजू समेत कई घायल › बहराइच के जरूली में नवरात्र पर भक्तिमय माहौल:दौलतपुर, मोतीपुर, बलहा और मिहींपुरवा में श्रद्धालु मां दुर्गा और शिव की आराधना में लीन › हरिहरपुररानी के पाण्डेय पुरवा में मीना मंच ने कार्यक्रम किया:समुदाय को स्वच्छता और बालिका शिक्षा के लिए जागरूक किया › तुलसीपुर में रेलवे की दुकानों का किराया 12 गुना बढ़ा:65 वर्ग फीट जमीन का सालाना शुल्क 3,750 से 45,100 रुपए हुआ, व्यापारियों ने मंत्री प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















