एस. एस. इंटर कॉलेज, करमही, महराजगंज में सिंदुरिया थाने के एसएचओ ने छात्रों को मिशन शक्ति और साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया। इस कार्यक्रम का मकसद छात्रों को महिला सुरक्षा, नारी सशक्तीकरण और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सावधान करना था। थानाध्यक्ष ने मिशन शक्ति का महत्व बताते हुए महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा, उनके अधिकार और इमरजेंसी में पुलिस से मदद लेने की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और पर्सनल जानकारी व ओटीपी शेयर न करने की सलाह दी। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक अजय कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र और उपप्रधानाचार्य आदित्य कुमार पाण्डेय समेत शिक्षक मौजूद थे। कॉलेज प्रबंधन ने ऐसे कार्यक्रमों को छात्रों के विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए अहम बताया और पुलिस विभाग का शुक्रिया कहा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› तुलसीपुर में रेलवे की दुकानों का किराया 12 गुना बढ़ा:65 वर्ग फीट जमीन का सालाना शुल्क 3,750 से 45,100 रुपए हुआ, व्यापारियों ने मंत्री प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। › डुमरियागंज में बाढ़ से बर्बाद फसलों का सर्वे शुरू:किसानों को कृषि निवेश अनुदान देने के लिए राहत पोर्टल पर दर्ज होगा ब्यौरा › लक्ष्मीपुर में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता खत्म:बेलवा खुर्द, एकमा, रजापुर के बच्चों ने जीते कई इनाम, विजेताओं को मिला पुरस्कार › बस्ती में गुफा नहीं, शिवलिंग में दिखेंगी मां भगवती:सप्तमी को खुलेगी आंखों की पट्टी, आदियोगी के भी होंगे दर्शन“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026











