
बस्ती के दुबौलिया क्षेत्र में हुई बारिश के बाद राम-जानकी मार्ग पर जगह-जगह जलभराव हो गया है। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे जमा गंदगी और कचरे के बीच पानी भरने से स्थिति और भी बदतर हो गई है। इस जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है, जबकि पैदल राहगीरों को सड़क पार करने में काफी कठिनाई हो रही है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बारिश के मौसम में यह समस्या हर साल उत्पन्न होती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क किनारे नालियों की नियमित सफाई और उचित जलनिकासी व्यवस्था के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे न केवल आवागमन बाधित होता है, बल्कि गंदे पानी से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। रहमत, शकील, आजाद, सुरेश, राजेश, शिवेंडर और दीपू सहित कई स्थानीय लोगों ने सड़क को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल नालियों की सफाई कराने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे बारिश के दौरान राहगीरों और दुकानदारों को राहत मिल सकेगी।
Home लेटेस्ट न्यूज़ दुबौलिया के राम-जानकी मार्ग पर जलभराव:बारिश के बाद राहगीर परेशान, निकासी व्यवस्था...





























