Home उत्तर प्रदेश हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी की गोली मारकर हत्या

हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी की गोली मारकर हत्या

0
0

लखनऊ। रविवार सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से लापता हुए हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या कर दी गई। उनका शव दुबग्गा के पास एक नहर में मिला। परिजनों ने धीरेंद्र के ड्राइवर पर विरोधियों के साथ मिलकर हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ड्राइवर समेत अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक़ धीरेंद्र पीजीआई इलाके में रह रहते थे। वह मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले थे और हिंदू युवा वाहिनी के लखनऊ मंडल प्रभारी थे। शुरुआती जांच में जमीन की रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, आशंका है कि धीरेंद्र प्रताप सिंह को उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही गोली मारी गई। इसके बाद शव को दुबग्गा के पास नहर में फेंक दिया गया। हालांकि, हत्या का सही कारण और वारदात का पूरा घटनाक्रम पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस जमीन से जुड़े विवाद और धीरेंद्र के संपर्क में रहने वाले लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। सराय प्रेमराज नगर स्थित छोटी नहर में रविवार शाम को औंधे मुंह एक व्यक्ति का शव पड़ा था। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त की कोशिश शुरू की। पुलिस ने शव की फोटो सोशल मीडिया और पुलिस ग्रुप में शेयर की। इसी दौरान सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच की गई, तो शव की पहचान धीरेंद्र के रूप में हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here