नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 9वीं वाहिनी की बी-कंपनी भगवानपुर ने ग्राम पंचायत भगवानपुर कोड़र में जागरूकता कार्यक्रम किया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के नुकसान बताना और नशामुक्त समाज बनाना था। एसएसबी जवानों ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे की लत स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन पर बुरा असर डालती है। इससे आर्थिक दिक्कतें बढ़ती हैं और युवाओं का भविष्य भी खराब होता है। जवानों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। युवाओं को शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों की ओर बढ़ाने पर जोर दिया। एसएसबी के एएसआई/जीडी जगदीश चंद, एचसी/जीडी रूपक ज्योति कलिता, कांस्टेबल/जीडी बकेलाल कुमार साह, शिवाजी वत्स, आकाश टांटी, तुषार कुमार और ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद, प्रदीप कुमार, पृथ्वीपाल सहित अन्य ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› श्यामदेउरवा पुलिस ने युवती को भगाने वाला आरोपी पकड़ा:गोधवल चौराहे से हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने न्यायालय भेजा › कप्तानगंज में ऑटो-ट्रैक्टर की टक्कर:काली माता मंदिर के सामने हुआ हादसा, महिला मंजू समेत कई घायल › बहराइच के जरूली में नवरात्र पर भक्तिमय माहौल:दौलतपुर, मोतीपुर, बलहा और मिहींपुरवा में श्रद्धालु मां दुर्गा और शिव की आराधना में लीन › हरिहरपुररानी के पाण्डेय पुरवा में मीना मंच ने कार्यक्रम किया:समुदाय को स्वच्छता और बालिका शिक्षा के लिए जागरूक किया“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























