सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तिघरा घाट राप्ती नदी में कूदे युवक शक्ति प्रसाद का शव गुरुवार को मिला। वह मंगलवार सुबह तिघरा घाट पर नदी में कूदा था। दो दिन तक एनडीआरएफ, पुलिस और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की। गुरुवार को गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बिमौवा बुजुर्ग के पास राप्ती नदी में शव उतराता दिखाई दिया। गोल्हौरा गांव का शक्ति प्रसाद (28) मंगलवार सुबह दोस्त राहुल (25) के साथ तिघरा घाट गया था। पुल पर टहलते हुए उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी थी। राहुल के शोर मचाने पर ग्रामीण जमा हो गए थे। नदी का बहाव तेज होने के कारण शक्ति प्रसाद डूब गया था। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के हाथ में कपड़ा बंधा होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। शक्ति प्रसाद अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› गायघाट उपचुनाव में रेनू देवी ने पूजा अग्रहरि को हराया:65 वोटों से जीत दर्ज कर बनीं वार्ड नंबर 7 की नई सभासद › रामनगर गुलरिया के निबिया में निकला कोबरा सांप:हर्षित सिंह के घर मचा हड़कंप, लोगों में दहशत के बाद सतर्कता की अपील › श्रावस्ती में सपा की बैठक में माइक छीनने पर हंगामा:AIMIM नेता ने उठाए सवाल, कार्यकर्ताओं में हुई थी जमकर कहासुनी › Indo-Nepal Border Security Alert | SSB Police Joint Patrol Balrampur“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















