Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कप्तानगंज में ऑटो-ट्रैक्टर की टक्कर:काली माता मंदिर के सामने हुआ हादसा, महिला...

कप्तानगंज में ऑटो-ट्रैक्टर की टक्कर:काली माता मंदिर के सामने हुआ हादसा, महिला मंजू समेत कई घायल

0
0
कप्तानगंज में ऑटो-ट्रैक्टर की टक्कर:काली माता मंदिर के सामने हुआ हादसा, महिला मंजू समेत कई घायल

बस्ती के कप्तानगंज बाजार में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। यह हादसा पंडोल रोड पर काली माता मंदिर के सामने हुआ। इसमें ऑटो सवार महिला मंजू समेत कई लोग घायल हो गए। ऑटो को भरुकहवा, दुबौलिया ब्लॉक के राजेश चला रहे थे। इसमें कीर्तिपुर गांव, गौर ब्लॉक की मंजू समेत अन्य लोग सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में बैठे लोगों को चोटें आईं। हालांकि, एक सवारी बाल-बाल बच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा किन वजहों से हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat