बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में एक युवक के एटीएम कार्ड बदलकर 35 हजार रुपये उड़ा लिए गए। यह घटना विक्रमजोत कस्बे के एसबीआई एटीएम में हुई। पीड़ित बाघानाला गांव के विजय निषाद हैं। विजय निषाद ने पुलिस को बताया कि वह सुबह एटीएम से ढाई हजार रुपये निकालने गए थे। जब वह पैसे निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी वहां खड़े एक दूसरे युवक ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। घर पहुंचने पर विजय के मोबाइल पर खाते से 35 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। मैसेज देखकर उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने तुरंत विक्रमजोत बैंक शाखा पहुंचकर घटना की जानकारी दी। विजय निषाद पटकापुर के एक ईंट भट्ठे पर मुंशी का काम करते हैं। चौकी प्रभारी सभाजीत मिश्रा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी देर से मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› श्रावस्ती के जंगल में तूफान से गिरे-पेड़ हटाए जा रहे:नव दुर्गा विसर्जन स्थल तक जाने का रास्ता होगा सुगम; ग्राम प्रधान-वन विभाग कर रहे काम › देवीपाटन मेले में स्वास्थ्य सेवाओं का अधीक्षक ने लिया जायजा:3 शिविरों पर मुफ्त ओआरएस घोल उपलब्ध, सुबह-शाम हो रही फॉगिंग › मरवटिया बाजार में पीस कमेटी की बैठक:आयोजकों और डीजे संचालकों को शांति बनाए रखने के निर्देश › डंडा नहर पर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का जायजा:एसडीएम कुणाल ने अधिकारियों संग व्यवस्थाएं परखीं, शांतिपूर्ण विसर्जन की तैयारी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























