Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश महाराजगंज में सर्विस रोड पर जाम लगा: एनएच-27 से जुड़े रास्ते पर...

महाराजगंज में सर्विस रोड पर जाम लगा: एनएच-27 से जुड़े रास्ते पर शाम 5:30 बजे लगी वाहनों की कतारें, करीब 50 गांवों के लोग रोज गुजरते हैं – Maharajganj Basti NH-27 Jam

बस्ती जिले के महाराजगंज कस्बे में शाम करीब 5:30 बजे एनएच-27 से जुड़े सर्विस रोड पर जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने से राहगीरों को परेशानी हुई।

.

इस रास्ते से करीब 50 गांवों के लोग रोज आते-जाते हैं। जाम के कारण नौकरीपेशा लोगों, बाजार आने वाले ग्राहकों और दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को दिक्कत हुई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कस्बे में कई दुकानदार सड़क किनारे दुकानें लगाते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और वाहनों की आवाजाही में दिक्कत होती है। संकरे रास्ते पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लगता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे रोज लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

महाराजगंज चौकी प्रभारी सुनील तिवारी ने कहा कि इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।