बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नयनसर ग्राम पंचायत के खुर्रमपुर में ईंट भट्ठे के सामने 50 वर्षीय महिला का शव मिला। ग्रामीणों ने रविवार शाम 5 बजे शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
.
बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और गांव व आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि पुलिस महिला की पहचान करने और आगे की जरूरी कार्रवाई में जुटी है। महिला की पहचान अभी तक नहीं ही पाई है।
BREAKING
NEWS














