Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन इलाज का प्रशिक्षण दिया: रामपुर में ‘संजीवनी-कोड लाइफ’...

मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन इलाज का प्रशिक्षण दिया: रामपुर में ‘संजीवनी-कोड लाइफ’ कार्यशाला; डॉक्टरों और नर्सिंग अधिकारियों ने सीखे मरीजों की जान बचाने के तरीके – Rampur Medical College Sanjeevani Code Life Workshop

महार्षि वशिष्ठ स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, रामपुर में शनिवार को ‘संजीवनी-कोड लाइफ’ कार्यशाला हुई। इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन (ISCCM), लखनऊ के सहयोग से हुई इस एक दिवसीय कार्यशाला में डॉक्टरों और नर्सिंग अधिकारियों को आपात स्थिति

.

कार्यशाला का उद्देश्य आपातकालीन इलाज, सड़क हादसों में घायल मरीजों की देखभाल और गंभीर मरीजों के इलाज में स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता बढ़ाना था। प्रशिक्षण में एयरवे मैनेजमेंट, सीपीआर, डिफिब्रिलेटर का इस्तेमाल, ट्रॉमा मैनेजमेंट, रीढ़ की हड्डी की सुरक्षा और इमरजेंसी क्रैश कार्ट के प्रबंधन की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही हाई-अलर्ट दवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल का प्रशिक्षण भी दिया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार, उप प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव, डॉ. अभिषेक कुमार बरनवाल, डॉ. बीएल कनौजिया, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. आरडी पटेल, डॉ. रजत पांडेय, डॉ. डीके पाल, डॉ. अनुराग चौधरी, डॉ. सर्वेश पाठक और डॉ. राकेश चंद्र वर्मा मौजूद रहे। नर्सिंग अधिकारी शुभम त्रिपाठी, वंदना और विनय कुमार मौर्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यशाला के आयोजन में ISCCM लखनऊ के साइंटिफिक सेक्रेटरी डॉ. राघवेंद्र वाग्यान्नवर, आयोजन सचिव डॉ. अभिषेक कुमार बरनवाल, कार्यशाला समन्वयक डॉ. पुष्पराज सिंह और आयोजन सह-सचिव शुभम त्रिपाठी का योगदान रहा।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से स्वास्थ्यकर्मी आपात स्थिति में तेजी से और बेहतर तालमेल के साथ काम कर सकेंगे। इससे गंभीर मरीजों को समय पर इलाज देने और उनकी जान बचाने में मदद मिलेगी।