Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश मटियरिया में कार बाइक टक्कर में बाइक सवार की मौत: मटियरिया पुल...

मटियरिया में कार बाइक टक्कर में बाइक सवार की मौत: मटियरिया पुल के पास हादसे में दो घायल, कार चालक फरार – Siswa Matiariya Pul Accident

सिसवा में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

.

मटियारिया पुल के पास भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल अस्पताल में भर्ती

कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मटियरिया पुल के पास शनिवार शाम कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

शनिवार को देर शाम करीब साढ़े आठ बजे घुघली की तरफ से एक कार आ रही थी। इसी दौरान पुल के पास दो बाइक सवारों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

घायलों में करीब 24 वर्षीय अनिल भारती और 25 वर्षीय पप्पू भी हादसे में घायल हो गए। दोनों घायल कुशीनगर जनपद के पकड़ियार क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को उपचार के लिए सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकीय उपचार के दौरान टुनटुन की मौत हो गई, जबकि अनिल भारती और पप्पू का इलाज जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे में फरार कार चालक की जानकारी जुटाने के साथ घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घायलों का उपचार जारी है। तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।