Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश भटपुरवा खुर्द में गेहूं-सरसों की बुआई शुरू: बारिश के बाद खेत तैयार...

भटपुरवा खुर्द में गेहूं-सरसों की बुआई शुरू: बारिश के बाद खेत तैयार हुए; किसानों ने खाद-बीज और सिंचाई की व्यवस्था की मांग की – Shravasti Farming Update

श्रावस्ती के इकौना इलाके के भटपुरवा खुर्द गांव में किसानों ने गेहूं और सरसों की बुआई शुरू कर दी है। बारिश के बाद खेत सूख गए हैं और बुआई के लिए तैयार हैं।

.

किसान उमानाथ, दुखहरन, ननके और सिद्धनाथ के मुताबिक, बारिश से खेतों में पानी भर गया था। इससे बुआई में देरी हुई।

मौसम खुलने और खेतों में नमी सही होने के बाद किसान ट्रैक्टर और बैलों से जुताई कर बुआई कर रहे हैं। खेतों में सुबह से शाम तक किसान काम करते दिख रहे हैं।

किसानों को इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद है। खाद और बीज के दाम बढ़ने से खेती की लागत भी बढ़ गई है।

किसानों ने सरकार से समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने और सिंचाई की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि फसल अच्छी हो सके।