ग्राम सभा नटवा में गब्बूलाल के घर से लेखपाल के घर तक जाने वाले रास्ते पर नाली का पानी जमा है। ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। आसपास गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी है।
.
ग्रामीणों के मुताबिक, इस रास्ते से रोज बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। पानी जमा होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को दिक्कत होती है। कई लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
नाली की सही व्यवस्था नहीं होने से पानी सड़क पर जमा रहता है। जलभराव के कारण मच्छर पनपने की आशंका है। इससे डेंगू, मलेरिया और दूसरी संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और नाली की समस्या से उनका रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
ग्रामीणों ने अधिकारियों और ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने नाली की सफाई और मरम्मत के साथ पानी निकासी की व्यवस्था करने को भी कहा है।
















