Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: कमरे में मिला शव,...

बस्ती में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: कमरे में मिला शव, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार – Basti Youth Found Dead Under Suspicious Circumstances

बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में शनिवार देर रात 22 वर्षीय विनोद का शव घर में छत की कुंडी से फंदे पर लटके मिले। वह फूलचंद यादव के पुत्र थे।

.

सूचना मिलने पर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। विनोद चार भाइयों में सबसे छोटे थे और उनकी शादी नहीं हुई थी।

मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। रुधौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी।