Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बनगई बाजार में मछली की 13 दुकानों की जांच: फूड इंस्पेक्टर आदर्श...

बनगई बाजार में मछली की 13 दुकानों की जांच: फूड इंस्पेक्टर आदर्श प्रताप ने किया निरीक्षण; 5 दुकानों के लाइसेंस की अवधि पूरी, नवीनीकरण के निर्देश – Shravasti News

श्रावस्ती के जमुनहा में साप्ताहिक बनगई बाजार की मछली दुकानों का फूड इंस्पेक्टर आदर्श प्रताप ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 13 दुकानों की जांच की गई।

.

जांच में 5 दुकानों के लाइसेंस की अवधि पूरी हो चुकी थी। फूड इंस्पेक्टर ने दुकानदारों को जल्द लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए। दुकानदारों से साफ-सफाई रखने और नियमों का पालन करने को भी कहा गया।

आदर्श प्रताप ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी।

औचक निरीक्षण के दौरान कई दुकानदार अपनी दुकानों के कागजात ठीक करते नजर आए। स्थानीय लोगों ने फूड विभाग की कार्रवाई की सराहना की और आगे भी ऐसे निरीक्षण जारी रखने की मांग की।