Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बोझिया में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध मौत:बेटे ने हत्या की...

बोझिया में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध मौत:बेटे ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है

0
5
बोझिया में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध मौत:बेटे ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है

बहराइच के मुर्तिहा थाना क्षेत्र के बोझिया गांव में 70 साल की अकेली रह रही बुद्धिमती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात उनका शव घर के अंदर मिला। शरीर से गहने गायब होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुद्धिमती के पति का पांच साल पहले निधन हो गया था। उनके दो बेटे देवरिया और गुजरात में रहते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब सात बजे पड़ोसी शोभित ने उन्हें आवाज दी। जवाब न मिलने पर अंदर झांकने पर बुद्धिमती जमीन पर पड़ी मिलीं, उनके शरीर से कुछ गहने भी गायब थे। देवरिया में रह रहे बेटे दिनेश ने मां की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष यतींद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat