श्रावस्ती।आगामी त्योहारों दुर्गा पूजा एवं दशहरा के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा सीमावर्ती क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 16.10.2026 को श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा, श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग, जिलाधिकारी श्रावस्ती एवं श्री राहुल भाटी, पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती द्वारा संयुक्त रूप से भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बाहरी सीमा चौकी सुइयां के सीमा स्तंभ संख्या 638/9 का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा सीमा क्षेत्र में संयुक्त पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सीमा पर निगरानी एवं सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया गया। आगामी त्योहारों के दौरान अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम, तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा सीमावर्ती क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के संबंध में आवश्यक सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।संयुक्त निरीक्षण एवं पेट्रोलिंग का उद्देश्य विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आगामी त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकें।62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा एवं सीमावर्ती क्षेत्र में शांति बनाए रखने हेतु सदैव सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त निरीक्षण एवं पेट्रोलिंग किया गया
और पढ़ें
›
62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में कस्टम विभाग के 47 निरीक्षकों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया
›
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं
›
जिलाधिकारी ने नवनिर्मित ’पेंशनर कक्ष’ का फीता काटकर किया लोकार्पण
›
नियमों का उल्घंन करने पर प्रिन्टिंग प्रेस संचालकों को पोस्टर या पम्फलेट छापने पर होगी कार्यवाही















