Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में कस्टम विभाग के 47 निरीक्षकों...

62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में कस्टम विभाग के 47 निरीक्षकों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया

0
3

श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण की उपस्थिति में कस्टम विभाग के 47 निरीक्षकों के लिए आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह संपन्न हुआ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कस्टम विभाग के निरीक्षकों की कार्यक्षमता, अनुशासन एवं व्यावसायिक दक्षता को बढ़ावा देना तथा उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन हेतु आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना था।
समापन समारोह के दौरान कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले निरीक्षकों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी उपयोग करने तथा पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कस्टम विभाग की ओर से श्री संजय श्रीवास्तव, असिस्टेंट डायरेक्टर एवं श्री विकल्प पाण्डेय, सुपरिंटेंडेंट, लखनऊ सहित 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी एवं अधीनस्थ अधिकारी उपस्थित रहे।62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास के माध्यम से कार्मिकों की कार्यदक्षता बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat