
बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। कटी चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कटी चौराहे के पास रहने वाले मानस यज्ञसैनी के रूप में हुई है। उनकी मार्केट में ‘विशंभर स्वीट हाउस’ नाम से दुकान थी। मानस शनिवार रात करीब 11 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। दो साल पहले हुई थी शादी हादसे के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल मानस को तत्काल जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि मानस की शादी दो साल पहले ही हुई थी। देहात कोतवाल ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।























