
उतरौला में रविवार को डुमरियागंज रोड स्थित एक निजी होटल में ‘उतरौला डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चिकित्सकों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और उनकी विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के अधिक से अधिक चिकित्सकों को संगठन से जोड़ा जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर एहसान खान ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में चिकित्सकों को अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर जफर अखलाख ने इस बात पर जोर दिया कि संगठन की मजबूती ही चिकित्सकों की सबसे बड़ी ताकत है। डॉक्टर अन्नू वर्मा ने भी कहा कि चिकित्सकों को किसी भी अनुचित दबाव या उत्पीड़न से घबराने के बजाय एकजुट होकर उसका सामना करना चाहिए। संगठन के महामंत्री मुजीब खान ने एक गंभीर मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्मों पर भ्रामक खबरें फैलाकर अवैध वसूली करने वाले कुछ तथाकथित लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल्द ही ऐसे मामलों को संबंधित उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। उपाध्यक्ष डॉक्टर हनुमंत मिश्र ने सुझाव दिया कि नियमित बैठकों और निरंतर सदस्यता अभियान से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में श्रीदत्तगंज, महदेइया, रेहरा, सादुल्लाहनगर, पेहर और उतरौला सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने भाग लिया। उपस्थित प्रमुख चिकित्सकों में डॉक्टर मोहसिन, डॉक्टर मनोज, डॉक्टर अनवार अहमद, डॉक्टर उस्मान रजा, डॉक्टर सुहैल मोहम्मद खान, डॉक्टर अन्नू वर्मा, डॉक्टर वहीद, डॉक्टर मोहम्मद अंजुम, डॉक्टर फिरोज, डॉक्टर सैफ, डॉक्टर मोइनुद्दीन, डॉक्टर असीर, डॉक्टर मुकीम अंसारी, डॉक्टर आवेश, डॉक्टर मोइन, डॉक्टर इमरान, डॉक्टर वसीम, डॉक्टर अजहरुद्दीन, डॉक्टर रिजवान, डॉक्टर सलीमुद्दीन, डॉक्टर योगेंद्र कुमार, डॉक्टर आकिब, डॉक्टर सीताराम, डॉक्टर शाहरुख, डॉक्टर सरवर आलम, डॉक्टर मोहम्मद सलमान, डॉक्टर मोहम्मद अकील, डॉक्टर जहीरुद्दीन, डॉक्टर सफीउल्लाह, डॉक्टर महबूब और डॉक्टर इशहाक शामिल थे। महिला चिकित्सकों में डॉक्टर फौजिया सिद्दीकी और डॉक्टर अंजुम बानो की भी विशेष उपस्थिति रही।
Home लेटेस्ट न्यूज़ उतरौला में डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न:संगठन विस्तार पर हुई चर्चा,...























