BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज आपदा प्राधिकरण ने जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित की मॉकड्रिल

आपदा प्राधिकरण ने जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित की मॉकड्रिल

भूकंप, औद्योगिक (रासायनिक) एवं अग्निसुरक्षा विषय पर मॉकड्रिल एजेंसी आयोजित

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय भिनगा में भूकंप, गायत्री एचपी गैस एजेंसी इकौना पर औद्योगिक(रासायनिक) एवं जमुनहा अग्निसुरक्षा की मॉकड्रिल हुई आयोजित

एसडीआरएफ, एसएसबी, और अग्निशमन विभाग के माध्यम से संपन्न हुई मॉकड्रिल

श्रावस्ती। आज उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद के भूकंप के प्रति संवेदनशील 34 जनपदों में 157 तहसीलों में एक साथ भूकंप, औद्योगिक(रसायन) एवं अग्निसुरक्षा विषय पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जनपद श्रावस्ती में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय भिनगा में भूकंप, गायत्री एचपी गैस एजेंसी इकौना पर औद्योगिक(रासायनिक) एवं जमुनहा अग्निसुरक्षा की मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। सभी तहसीलों में एस डी एम के नेतृत्व में मॉकड्रिल की कार्यवाही संपन्न हुई। भिनगा मे एस डी आर एफ एवं सशस्त्र सीमा बल, जमुनहा में अग्निशमन विभाग, एवं इकौना में गायत्री गैस एजेंसी सीताद्वार मे गैस रिसाव से बचाव की मॉकड्रिल की गयी।जनपद में कलेक्ट्रेट मे स्थापित जिला आपदा नियंत्रण कक्ष मे प्रातः 10.00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जनपद मे भूकम्प के प्रभाव से कस्तूरबा विद्यालय मे एक भवन गिर गया है जिसमे कुछ बच्चे फंस गये हैं । आपदा कंट्रोल रूम से यह सूचना एसडीआरएफ को दी गयी। एसडीआर एफ मात्र 12 मिनट मे घटनास्थल मे पहुंची और 10.20 मिनट मे बचाव अभियान शुरू कर दिया गया । ध्वस्त भवन को एस एस बी के प्रशिक्षित डाग स्क्वायड के माध्यम से कैनन सर्च किया गया फिर डॉग्स ने एक स्थान पर छात्रों को फंसे होने की जानकारी दी गयी। जिसके बाद तत्काल एसडीआरएफ ने कार्यवाही करते हुए दीवाल कट करते हुए अंदर प्रवेश किया और छात्रों को सुरक्षित निकाला इसके बाद उनका प्राथमिक उपचार किया गया। दो गंभीर छात्रों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस प्रकार भूकंप मॉकड्रिल संपन्न हुई। 11.15 पर जिला आपात नियंत्रण कक्ष को तहसील जमुनहा में अग्निकांड की सूचना मिली । जिस पर अग्निशमन विभाग के वाहन ने 11.30 पर परिसर में पहुंच कर आग बुझाई। इसी प्रकार तहसील इकौना में गैस सिलेंडर लगी गाड़ी पलटने के बाद बचाव की मॉकड्रिल संपन्न हुई।
जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि – जनपद मे बाढ़ के बाद अगर किसी आपदा से ज्यादा खतरा है वह अग्निकांड, भूकंप हैं आज जनपद मे इन विषयों पर मॉकड्रिल का आयोजन कर तैयारियों को परखा गया। एसडीआरएफ, एस एस बी, अग्निशमन विभाग के माध्यम से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयोजन मे यह मॉकड्रिल सफलता पूर्वक संपन्न हुई।
जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद में हर तीन माह पर एक मॉकड्रिल का आयोजन किया जाता रहेगा जिससे आपदाओं के प्रति हम हमेशा तैयार रहें।
इस मॉकड्रिल मे एसडीएम आशीष भारद्वाज, एसडीएम डॉ आर पी सिंह, एसडीएम रवेंद्र कुमार ने अपनी तहसीलों में मॉकड्रिल का नेतृत्व किया।