श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा सीमा चौकी भरथा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सदाई पुरवा में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में डॉ. कल्पना महादेव पाटील, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) एवं वाहिनी चिकित्सा टीम द्वारा 89 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही, जरूरतमंद ग्रामीणों को आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया।
चिकित्सा शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।
पर्यावरण बचाने के लिए मिलकर काम करें समाज, वैज्ञानिक और आम...
रांची| पर्यावरण संरक्षण केवल शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, अपितु इसके लिए समाज, शैक्षणिक संस्थानों, वैज्ञानिकों, चिकित्सकों, उद्योग जगत एवं आम नागरिकों को एकजुट...
नक्सली कमांडर बृजेश गंजू को ढेर करने वाली UP ATS टीम...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने वाराणसी के रामनगर इलाके में रविवार तड़के हुई मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली कमांडर बृजेश गंजू उर्फ गोपाल सिंह को...













































