श्रावस्ती।। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देशानुसार होटल ट्यूलिप इन, कटरा में यूनिसेफ, एम्स गोरखपुर एवं जिला प्रशासन, श्रावस्ती के संयुक्त तत्वावधान में एनीमिया मुक्त भारत एवं कुपोषण प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वास्थ्य, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार तथा बेसिक शिक्षा विभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि जनपद श्रावस्ती में एनीमिया एवं कुपोषण प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास पूरे प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। सत्र के दौरान जनपद की प्रमुख सीख, उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति पर गहन चर्चा की गई।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की गई और निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम की गुणवत्ता को भविष्य में भी इसी प्रकार बनाए रखा जाए।
अंत में जिला प्रशासन द्वारा एम्स गोरखपुर एवं यूनिसेफ से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की गई।













































