श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह द्वारा जगतजीत इण्टर कॉलेज पहुंचकर विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं से विस्तृत संवाद किया गया।
वर्तमान समय में बढ़ रही मारपीट एवं आपसी विवाद की घटनाओं के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को आपसी विवादों से दूर रहने, किसी भी प्रकार के विवाद को हिंसा का रूप न देने तथा संयम एवं शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान करने के लिए जागरूक किया गया।
छात्र-छात्राओं को किसी भी घटना, विवाद अथवा असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल विद्यालय प्रशासन अथवा पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।क्षेत्राधिकारी द्वारा विद्यालय के शिक्षकगण से भी संवाद कर विद्यालय परिसर में सुरक्षित, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर आवश्यक निगरानी रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान छात्र-छात्राओं को कानून एवं नियमों के पालन, आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा गया कि किसी भी विवाद का समाधान हिंसा नहीं, बल्कि संवाद एवं शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं विद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक इकौना सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Home लोकल न्यूज क्षेत्राधिकारी द्वारा जगतजीत इण्टर कॉलेज में शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं से संवाद कर...




















