BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज न्यायमूर्ति, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का निरीक्षण कर लिया...

न्यायमूर्ति, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का निरीक्षण कर लिया जायजा

न्यायमूर्ति ने महिला बन्दियों को वितरित किया फल एवं उपहार

श्रावस्ती। माननीय न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय, इलाहाबाद श्रीमती गरिमा प्रसाद, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने जिला कारागार श्रावस्ती का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होने जेल में बन्द कैदियों को दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली तथा जेल में बंद बंदियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम भी जाना। उन्होने जेल अधीक्षक को सभी सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान मा0 न्यायमूर्ति, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रसोई घर, स्टोर खाद्यान्न, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक व अस्पताल का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होने बंदियों से उनकी समस्याएं भी सुनी तथा उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित भी किया। उन्होने कारागार परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और बंदियों के भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।इस दौरान मा0 न्यायमूर्ति ने महिला बन्दियों को फल एवं उपहार वितरित किया।इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत यादव, जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।