पाइपलाइन खुदाई से गुजरवारा का रास्ता उबड़-खाबड़ हुआ:बारिश में कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी

0
0

श्रावस्ती जिले की गुजरवारा ग्राम सभा में पाइपलाइन खुदाई के बाद रास्ता उबड़-खाबड़ हो गया है। ग्रामीणों को यहां से आने-जाने में परेशानी हो रही है। यह रास्ता सोनवा थाना क्षेत्र और गिलौला ब्लॉक में है।
थोड़ी बारिश होने पर रास्ते पर कीचड़ जमा हो जाता है। गड्ढों के कारण लोगों को ठोकर लगने और फिसलकर गिरने का खतरा रहता है।
स्थानीय लोगों सोनू, मुकेश, गजेंद्र और अवधेश ने बताया कि उन्हें रोजाना इस रास्ते से आने-जाने में परेशानी होती है। मुकेश, गोलू, उमेश, राकेश, सुनील और घंनी ने भी समस्या बताई।
ग्राम प्रधान सुशील ने कहा कि जल्द से जल्द रास्ते को ठीक कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here