Home उत्तर प्रदेश सचिव की हड़ताल खत्म, समिति में खाद वितरण शुरू:बरगदहा में 165 किसानों...

सचिव की हड़ताल खत्म, समिति में खाद वितरण शुरू:बरगदहा में 165 किसानों ने कराया पंजीकरण

0
6

श्रावस्ती के जमुनहा भवनियापुर स्थित साधन सहकारी समिति बरगदहा में सचिव की हड़ताल के कारण 22 अक्टूबर से रुका खाद वितरण फिर शुरू हो गया है। समिति में 2 नवंबर से खाद बांटी जा रही है। हड़ताल के चलते रबी की बुवाई के लिए किसान खाद नहीं ले पा रहे थे। समिति के कंप्यूटर ऑपरेटर मकबूल अहमद और सचिव प्रदोष सिंह ने बताया कि खाद बिक्री की तैयारी पूरी है। किसानों को नियम के मुताबिक खाद दी जा रही है। समिति में 645 बोरी यूरिया 266.50 रुपए प्रति बोरी, 255 बोरी डीएपी 1,350 रुपए प्रति बोरी और 175 बोरी एनपीके 1,450 रुपए प्रति बोरी उपलब्ध है। सचिव ने बताया कि अब तक 165 किसानों के प्रपत्र जमा हुए हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद खाद बांटी जा रही है। गेहूं और सरसों की बुवाई के लिए किसानों को इस समय खाद की जरूरत है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here