NH-27 की स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ीं।
बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर शंकरपुर, विक्रमजोत और कवलपुर गांव के सामने लगी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब छह महीने पहले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने करोड़ों रुपए की लागत से ये लाइटें लगा
.
स्थानीय लोगों ने बताया कि सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान जिलाधिकारी की पहल पर लाइटें एक सप्ताह तक जली थीं। यात्रा खत्म होने के बाद इन्हें बंद कर दिया गया। तब से ये नहीं जली हैं।
रात में हाईवे पर रोशनी वाहनों की हेडलाइट से ही होती है। वाहन नहीं होने पर सड़क पर अंधेरा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे हादसों का डर बना रहता है।
लाइटें बंद होने के बावजूद इनके पोल पर नेताओं के बैनर और पोस्टर लगे हैं। इनमें त्योहारों की बधाई और वोट की अपील वाले पोस्टर शामिल हैं।
ग्रामीणों ने NHAI से लाइटें चालू करने की मांग की है, ताकि रात में हाईवे पर रोशनी रहे और हादसों से बचा जा सके।
