
बलरामपुर के हरैया सतघरवा विकास खंड में स्थित ग्राम पंचायत भुसैलिया, भौरही और ललिया गांवों को जोड़ने वाली कच्ची सड़क के डामरीकरण की मांग ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की है। यह मार्ग लंबे समय से कच्चा होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के कन्हैया लाल, संचित राम तिवारी, शोभाराम, मैकूलाल, बड़का और तुलाराम सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि कच्ची सड़क के कारण राहगीरों को विशेष रूप से दिक्कत होती है। वाहनों का चलना भी मुश्किल हो जाता है। एक अन्य ग्रामीण कृष्णा राम ने जानकारी दी कि हल्की सी बारिश होने पर यह कच्चा मार्ग फिसलन भरा हो जाता है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है और पैदल चलना भी जोखिम भरा हो जाता है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी नंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस मार्ग के डामरीकरण के लिए एक कार्य योजना तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
Home लेटेस्ट न्यूज़ बलरामपुर के भुसैलिया-ललिया मार्ग के डामरीकरण की मांग:ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की,...






























